पशुओं की चमड़ी में गठाने उभरने तथा बुखार रहने पर तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित करें

शाजापुर
—–
उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एके सिंह ने लंपी स्किन डिसीज बीमारी के प्रकोप को देखते हुए पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे पशुओं में बीमारी के शुरूआती लक्षण जैसे कि हल्का बुखार, पूरे शरीर में चमड़ी पर उभरी हुई गठाने दिखाई देने पर निकट्स्थ पशु चिकित्सा संस्था एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित करें।

उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एके सिंह ने बताया कि लंपी स्किन डिसीज बीमारी के प्रकोप से रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर जिले के एवं पडौसी राज्य राजस्थान एवं गुजरात के पशु प्रभावित है। लंपी स्किन डिसीज पशुओं की एक विषाणुजनित बीमारी है जो कि मच्छर, मक्खी एवं टिक्स (चिंचोडी/चीचड़े) आदि के काटने से एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है। बीमारी में अधिकतर संकमित पशु 2 से 3 सप्ताह में ठीक हो जाते है एवं मृत्युदर 1 से 5 प्रतिशत है।

जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता अभियान चला रहे है। अधिक जानकारी हेतु जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा मालवीय मो. न. 7566508279 पर संपर्क कर सकते है। बीमारी से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय के लिए पशु-पालक संक्रमित पशु को अन्य स्वस्थ पशु से तत्काल अलग करे। पशुशाला, घर आदि जगह पर साफ सफाई, जीवाणु विषाणु नाशक रसायन जैसे फिनाईल, फोर्मेलिन एवं सोडियम हायपोक्लोराईड आदि से करे। वर्तमान में पशु क्रय नहीं करें (विशेषतौर पर राजस्थान एवं गुजरात के पशु)। पशुशाला के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। पशुपालकों को शाम के समय पशु शेड में नीम के पत्तों से धुआं करना चाहिये जिससे मक्खी-मच्छर से पशुओं का बचाव हो। साथ ही पशुपालक अपने शरीर की साफ सफाई का भी ध्यान रखे।

गौशालाओं में शेड की नियमित साफ-सफाई कराएं एवं फिनाईल का स्प्रे करें। गौशाला में आने वालो नये पशुओं को 10 से 15 दिनों के लिये पृथक रखें। पशु की मृत्यु होने पर उसे गहरा गढ्ढा खोदकर चुना एवं नमक डालकर शव निष्पादन करें। शव निष्पादन स्थल जल स्त्रोत एवं आबादी से दूर होना चाहिये।
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |