शाजापुर।। विपणन सहकारी संस्था शाजापुर द्वारा सत्येश्वर वेयरहाउस मझानिया पर चना, मसूर, सरसों खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर सर्वप्रथम तौलकांटों का पूजन कर केंद्र पर पधारे किसानों का स्वागत कर उनकी उपज का तुलाई कार्य शुरू किया गया ।
इस शुभ अवसर पर जिला विपणन अधिकारी शाजापुर रघुवंशी मार्केटिंग संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गोहिल,मैनेजर देवी सिंह राठौड़ सहित स्टाफ सदस्य और किसान उपस्थित रहे । इस दौरान मौजूद अतिथियों ने
किसान भाइयों से अनुरोध किया कि अपनी उपज साफ कर, सुखाकर तथा स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि पर ही उपार्जन केंद्र पर विक्रय हेतु लेकर आवें तथा शासन की नीति अनुसार समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।



