बच्चें पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें और प्रतिदिन विद्यालय आएं- कलेक्टर सुश्री बाफना —– लोंदिया के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव में कलेक्टर ने कहा

शाजापुर
—–
बच्चें पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें और प्रतिदिन विद्यालय आएं। यह बात कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर जिले के ग्राम लोंदिया के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुए प्रवेशोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना गिरी सहित विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद था।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल्यकाल अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थी अपने समय को व्यर्थ नहीं गवाएं। केवल शिक्षा पर ध्यान दें, प्रतिदिन विद्यालय आएं। कलेक्टर ने बच्चों के पालकों से भी अनुरोध किया कि वे समय-समय पर शिक्षकों से मिलें और बच्चों की प्रगति प्राप्त करें। कलेक्टर ने कहा कि आगे बढ़ने का एक मात्र माध्यम शिक्षा है।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कक्षा पहली में नव प्रवेशित कु. राशी, कक्षा-3री में प्रवेशित गौरव, कक्षा 4थी में प्रवेशित आयुष, कक्षा 5 वी में प्रवेशित कुलदीप तथा कक्षा-8वी में प्रवेशित बुलबुल को पुष्पहार पहनाकर एवं पुस्तकें भेंट की।
—-
मतदान की शपथ
—-
विद्यालय परिसर में उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चो के पालकों को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए जागरूक मतदाता बनकर मतदान अवश्य करने की शपथ भी दिलाई।


#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#shajapurelection2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |