Shajapur अंजुमन करेगी कमज़ोर परिवार की बेटी का निशुल्क विवाह, ग़रीब के क़फ़न दफ़न की ज़िम्मेदारी भी अंजुमन ने ली,सदर और सरपरस्त का सम्मान हुआ,कमेटी में युवाओं की भागीदारी होगी*
शाजापुर:-* रविवार शाम को नगर के वार्ड 12 मोहल्ला मनीहारवाड़ी में अंजुमन, सीरत कमेटी के सदर और सरपरस्त का वार्डवासियों ने सम्मान किया। अंजुमन कमेटी ने इस मौक़े पर समाजजनों को भरोसा दिलाया कि ग़रीब परिवार की बेटी का विवाह और ग़मी होने पर क़फ़न दफ़न का इंतज़ाम की ज़िम्मेदारी भी पूरा करेंगे।

मनिहारवाड़ी स्थित मरकज़ के समीप सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां मुस्लिम समाज की एक मात्र पंजीकृत संस्था अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी और सीरत, मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त मिर्ज़ा सलीम बेग, सदर हाजी नईम कुरैशी पत्रकार, सदर असलम शाह का साफ़ा बांधकर सम्मान किया। मुस्लिम समाज के वरिष्ठ व युवाओं ने सरपरस्त मिर्ज़ा सलीम बेग और सदरद्वय हाजी नईम क़ुरैशी और असलम शाह का समाज के विभिन्न कार्यों के प्रति ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने अंजुमन और सीरत कमेटी में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी की। जिस पर सरपरस्त मिर्ज़ा सलीम बेग ने उन्हे आश्वसत करते हुए कहा कि कमेटी में 90% समाज के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, उन्हे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां देकर समाजसेवा के कार्य सौंपें जायेंगे।

अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी पत्रकार ने कहा कि हमने समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान को महत्त्व देते हुए अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। समाजजनों ख़ासकर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए नगर के जाने माने अस्पतालों में रियायती दरों पर ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका लाभ भी मिलना शुरू हो गया है। हमारा मक़सद समाज में रचनात्मक कार्यों से लोगों को जोड़ना और उनके आवश्यक कार्यों में भागीदार रहना है। श्री कुरैशी ने कहा कि बालिका शिक्षा के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है, बेटियों और युवाओं के लिए अन्य कई कार्यक्रम भी अंजुमन कमेटी के एजेंडे में हैं। उन्होंने ये भी घोषणा की कि समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की बेटियों का निशुल्क विवाह और ग़मी होने पर अंतिम क्रिया का समस्त ख़र्च अंजुमन कमेटी वहन करेगी।
सीरत कमेटी के सदर असलम शाह ने कहा कि सभी कमेटियां मिलकर समाज की प्रगति और उन्नति के लिए काम करेंगी। आगामी माह आने वाले ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार को हमारे नबी हज़रत मोहम्मद सलल्लाहो अलैही व सल्लम के एकता और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया जायेगा। समाजजनों ने वरिष्ठ श्री नानी ग़फ्फ़ार साहब, श्री समीर मुन्ना भाई का भी स्वागत कर सम्मान किया।

इस मौक़े पर शौकत पहलवान, ज़ाकिर पहलवान, ग़फ्फर भाई डिस्क, शाकिर क़ादरी, भूरू खांन, शेरू खांन, सोहेल खां पठान, कल्लू भाई, क़दीर सलीम भाई सदर, गमा भाई ड्रायवर, मुबारिक शाह, हफ़िज़ बावा, शकील शाह, इक्का भाई, उसू भाई, हम्मू मिस्त्री, जावेद नानी, ज़ुबेर नानी, वकील काला शाह, सलीम मिस्त्री, तौफ़ीक़, अरशद खां, कालू भाई मनिहार सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।