मुझे लगा था हिंदुस्तान की बात होगी, लेकिन हम तो…मैदान के फाइनल ट्रेलर में अजय देवगन छा गए

अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज़ से ठीक आठ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज़ किया है. इस दूसरे ट्रेलर में कुछ सीन और डायलॉग्स पहले ट्रेलर वाले ही हैं, लेकिन कुछ ज़ोरदार सीन और नए डायलॉग ने इस नए ट्रेलर को दमदार बना दिया है. अजय देवगन की इंटेंस एक्टिंग और डायलॉग डिलिवरी आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है.

ट्रेलर में अजय देवगन का संघर्ष दिखाने की कोशिश की गई है. पहले वो एक दमदार टीम बनाने के लिए संघर्ष करते हैं. फिर उसे तैयार करने के लिए और फिर उस टीम की जात के लिए. इन सब के बीच कदम कदम पर आने वाली रुकावटों से अजय को दो चार होता हुआ दिखाया गया है. फिल्म में अजय देवगन एस ए रहीम का किरदार निभा रहे हैं. ये एक बायोपिक है. ऐसे में अजय देवगन से बेहतर शायद ही कोई और एक्टर इस रोल को निभा पाता.

यहां देखें मैदान का फाइनल ट्रेलर

ट्रेलर में है दमदार डायलॉग

इस ट्रेलर का सबसे खास पहलू है अजय देवगन के कहे गए डायलॉग्स. इसके अलावा सीरियस रोल में जिस तरह अजय किरदार के अंदर घुस जाया करते हैं, वो भी आपको कई जगह दिखाई देने वाला है. स्टेडियम में एंट्री वाला सीन हो या अधिकारियों के साथ मीटिंग करने वाला सीन. अजय हर जगह छा से गए.

“हॉकी खेलना चाहते हो, तो अपने गेम का लेवल ऊंचा करना होगा”…”मुझे लगा था कि आज आखिर हिंदुस्तान की बात होगी, लेकिन हम तो अब तक बंगाल और हैदराबाद में अटके हुए हैं”…”जो समझ में न आए, उसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए”

मैदान में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि भी हैं. वो उनकी पत्नी के किरदार में नज़र आ रही हैं. उनके अलावा गजराज राव निगेटिव किरदार में दिखाई दे रहे हैं. इनके अलावा कई कलाकार हैं जो खिलाड़ियों के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं. बोनी कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |