शाजापुर।।
शुजालपुर थाने में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ रहे निरीक्षक संजय मंडलाई वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ थे। 31 मार्च को सेवानिवृत्ति हुई। इसके एक दिन पहले 30 मार्च को आजाद चौक में एसपी-एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने मिलकर विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान एसपी ने स्टाफ के साथ मिलकर थाना प्रभारी के वाहन को खींच कर आगे बढ़ाया।
आपको बता दे कि आजाद चौक स्थित पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक संजय मंडलोई की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ। एसपी यशपालसिंह राजपूत, एएसपी टीएस बघेल, एसडीओपी, अन्य थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। एसपी ने कहा शुजालपुर थाने में प्रभारी के पद पर पदस्थ रहे संजय मंडलोई वर्तमान में लाइन में थे। होली पर ड्यूटी लगाई गई थी। 6 दिन तक इन्होंने दिन-रात मेहनत कर सेवा दी। 31 मार्च को सेवानिवृत्त है। इसके एक दिन पहले ये सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर तैनात हैं। ड्यूटी से ही रात को इन्हें सेवानिवृत्त किया गया। मंडलोई पर पुष्पवर्षा की गई और साफ बांधकर व मंडलोई सपत्नीक केक कटवाकर सम्मान किया। उपस्थित सभी ने मोबाइल की टार्च चालू करके सम्मानपूर्वक
विदाई दी। विदाई के बाद एसपी राजपूत के साथ मिलकर
पुलिसकर्मियों ने उनके वाहन को धक्का लगाकर आगे बढ़ाया
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :