गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही खरीदी करें- शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर, 27 मार्च 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शुजालपुर क्षेत्र दीप तारा लॉजिस्टिक वेयरहाऊस तथा गायत्री वेयरहाऊस का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूं की अब तक की गई खरीदी की जानकारी समिति प्रबंधकों से ली। कलेक्टर ने उपायुक्त सहकारिता को निर्देश दिये कि बिना गुणवत्ता परीक्षण के गेहूं क्रय नहीं होना चाहिये। गुणवत्ता परीक्षण के लिए सर्वेयर्स एवं समिति प्रबंधकों को सही तरीके से प्रशिक्षण दें। खरीदी केन्द्रों पर छलना और पंखा रखवाएं। खरीदे गये गेहूं का डाटा ऑनलाईन दर्ज करें, इससे किसानों को समय पर भुगतान हो सकेगा। कलेक्टर ने सर्वेयर से गेहूं परीक्षण के तरीके के बारे में पूछताछ की और अपने सामने परीक्षण करवाया। गेहूं उठाव के लिए कलेक्टर ने नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री केएल परमार को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आवश्यक गेहूं की मात्रा सुरक्षित रखें एवं शेष गेहूं का उठाव करवाएं। किसानों की लम्बी लाईन नहीं लगे, इसके लिए समिति प्रबंधक तौल-कांटे बढ़ाएं।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक मर्यादित सीईओ श्री विशेष श्रीवास्तव, आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा एवं श्री अजय खराड़िया, सीईओ जनपद श्रीमती रूषाली पोरस, तहसीलदार श्री जीवन मोगी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |