शाजापुर, 22 मार्च 2024/ आगामी त्यौहारो एवं जयंती को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शाजापुर जिला मुख्यालय के मनिहारवाड़ी, कसेरा बाजार, बड़ा चौक्, किला गेट, दासदल हुनमान, संतोषी माता मंदिर, मीरकलां, छोटा चौक, सोमवारिया, तकिया मस्जिद, लालपुरा मस्जिद, महुपुरा आदि मोहल्ले का भ्रमण कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, कोतवाली टीआई श्री बृजेश मिश्रा भी मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर सीसीटी लगवाने तथा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सड़क अतिक्रमण हटाने, विद्युत केबल ठीक करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारो के साथ मिलकर मोहल्ले बार विभिन्न धर्मो/समितियों के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित करनें के निर्देश भी दिये।
इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम सुनेरा, पनवाड़ी एवं उकावता में पहुंचकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। यहां उन्होंने संबंधित टीआई श्री गोपाल सिंह निगवाल को पुलिस, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारो के साथ मिलकर मोहल्ले बार विभिन्न धर्मो/समितियों के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित करनें के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम सुनेरा में गेहूं उपार्जन के बारे में तथा पनवाड़ी में सरपंच प्रधिनिधि से पेयजल की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस पर सरपंच प्रधिनिधि ने बताया कि पनवाड़ी में वर्तमान में पेयजल की समस्या नहीं है।