नाबालिक के साथ गलत काम करने वाले को आजीवन कारावास की सजा और जुर्माना

दिनांक 15-09-2022
//प्रेस नोट//
नाबालिक के साथ गलत काम करने वाले को आजीवन कारावास की सजा और जुर्माना
शाजापुर। विशेष न्या‍याधीश, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, शाजापुर द्वारा आरोपी अरविंद पिता सवाई सिंह मेवाडा उम्र 23 वर्ष ग्राम पानखेडी थाना कालापीपल जिला शाजापुर को अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं 3,000/- रू के अर्थदण्ड , अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्या‍चार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(va) में दोषी पाते हुये 03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500 रू के अर्थदण्ड, पाक्सो एक्ट की धारा 5/6 व 4(2) में 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000-1000 रुपये के अर्थदण्ड, धारा 363 व धारा 366 भादवि में 3-3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं रु.500-500 रू के अर्थदण्ड औऱ धारा 341 भादवि में 500 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

विशेष लोक अभियोजक प्रतीक श्रीवास्तव के द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 18/03/2020 को नाबालिग पीडिता जब घर पर अकेली थी तभी करीबन 02 बजे आरोपी अरविंद पिता सवाई सिंह मेवाडा पीडिता के घर पर मोटरसायकल लेकर आया। आरोपी नाबालिग पीडिता को बहलाफुसलाकर खेत पर ले गया और कुए पर बनी टापरी में रोककर रखा। आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन गलत काम किया और रात में भी उसके साथ तीन-चार बार गलत काम किया। पीडिता रोने लगी तो आरोपी उससे बोला की तूझे कुए में फेक कर जान से खत्म कर दूंगा, जिससे वह बहुत डर गई । आरोपी जब सो रहा था तभी पीडिता मौका देखकर पैदल भागकर अपने घर आई और माता-पिता व परिजन को घटना के बारे में बताया। पीड़िता ने उनके साथ थाना कालापीपल में जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना कालापीपल के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान सक्षम न्या‍यालय में प्रस्तुत किया गया । अभियोजन की ओर से पैरवी देवेन्द्र कुमार मीना, डी.पी.ओ. शाजापुर एवं प्रतीक श्रीवास्तव विशेष लोक अभियोजक शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया ।

जिला मीडिया प्रभारी
सचिन रायकवार
एडीपीओ शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |