महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 30 यात्री हुए घायल

महाराष्ट्र के परभणी जिले में बुधवार की सुबह राज्य परिवहन की एक बस पुल से गिर गई, जिससे बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के समय बस परभणी के जिंतूर से सोलापुर की ओर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि बस चालक के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि मुंबई से लगभग 500 किमी दूर स्थित परभणी के जिंतूर तालुका के अकोली में बस एक पुल से नीचे गिर गई। परभणी के पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी ने कहा, ”इस हादसे में लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं और सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घायल लोगों को शुरू में जिंतूर में एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में ले जाया गया और बाद में सभी को परभणी शहर के एक सरकारी अस्पताल भेजा गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |