सड़क हादसे का शिकार हुईं साउथ एक्ट्रेस अरुंधति नायर,वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं जंग

मुंबई: तमिल और मलयालम एक्ट्रेस अरुंधति नायर को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो 14 मार्च को एक दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। उनका रोड एक्सीडेंट हो गया था। अरुंधति नायर को रोड एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आईं हैं और वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं।

इस बात की जानकारी एक्ट्रेस की बहन ने  सोमवार (18 मार्च) को एक बयान जारी कर दी। अरुंधति नायर  की बहन अराथी ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी बहन को टैग करते हुए बताया कि 3 दिन पहले उनका एक्सीडेंट हुआ था और उनकी हालत नाजुक है।

अराथी ने लिखा-‘हमें तमिलनाडु के अखबारों और टीवी चैनलों में छपी खबरों पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत महसूस हुई। ये सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। हमें उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थनाओं और सपोर्ट की जरूरत है।’

उन्होंने आगे लिखा वो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और जिंदगी के लिए जंग लड़ रही हैं। वो अनंतपुरी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं।  एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सड़क हादसा कोवलम बाईपास पर हुआ, जिसमें अरंधति के सिर पर चोट लगी। जब ये दुर्घटना हुई तब वो अपने भाई के साथ ट्रैवल कर रही थीं। वे एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर घर लौट रहे थे।

अरुंधति ने साल 2014 में तमिल फिल्म ‘पोंगी एझु मनोहरा’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। उन्होंने ‘सैथन’ और ‘पिस्ता’ जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में फिल्म ‘ओट्टाकोरु कामुकन’ से मलयालम में डेब्यू किया जिसमें वो शाइन टॉम चाको के साथ नजर आईं।अरुंधति को आखिरी बार साल 2023 की फिल्म ‘आयिरम पोरकासुकल’ में देखा गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |