Shajapur प्रति मंगलवार ऑनलाइन जनसुनवाई का समय बदला देखें खास खबर

शाजापुर
—-
13 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 8 ग्राम पंचायतों से की जायेगी चर्चा

शाजापुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को जानने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा अभिनव अभियान चलाकर ऑनलाइन जनसुनवाई की जा रही है। जिला मुख्यालय के कलेक्टर सभाकक्ष से संचालित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम पंचायतों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनों से सीधा संवाद किया जाता है। प्रति मंगलवार होने वाली ऑनलाइन जनसुनवाई अब प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी।

13 सितंबर 2022 मंगलवार को जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया की ग्राम पंचायत भैंसरोद, चितावद, धतुरा, नागझिरी, भण्डेडी, बरनावद, सारसी एवं मण्डोदा इस प्रकार कुल 8 ग्राम पंचायतों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा होगी। इस दौरान पंचायतों से चर्चा में पेयजल की उपलब्धता, निर्माण कार्य, पंचायतों के बजट आवंटन, रोजगार मूलक कार्यों एवं विभिन्न समस्याओं आदि की जानकारी ली जायेगी। ऑनलाइन जनसुनवाई में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम के नागरिक भी उपस्थित रहकर अपनी बात कह सकते हैं। ऑनलाइन जनसुनवाई के दौरान जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग शाजापुर के विभाग प्रमुख/शाखा प्रभारी एवं जिला पंचायत शाजापुर से मनरेगा एवं पंचायती राज से संबंधित शाखा प्रभारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

प्रत्येक मंगलवार होने वाली ई-जनसुनवाई कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने प्रति मंगलवार वीडियो कॉन्फ्रेंस (वी.सी.) के माध्यम से होने वाली जनसुनवाई के संबंध में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को ई-जनसुनवाई के दौरान पंचायतकर्मी तैयारी के साथ उपस्थित रहें तथा जनहित के मुद्दों या योजना के संबंध में अद्यतित जानकारी मांगे जाने पर उपलब्ध कराएं। किसी योजना के क्रियान्वयन में राज्य स्तर से प्राप्त होने वाले आवंटन/स्वीकृति से संबंधित ऐसी किसी समस्या को जनसुनवाई वी.सी. में शामिल न करते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए उचित माध्यम का उपयोग करें। ई-जनसुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण पर भी केन्द्रित है। अतः ऐसी ग्राम पंचायतें जहां महिला जनप्रतिनिधि (सरपंच) हैं, वहां ऐसी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान वे स्वयं पंचायत से संबंधित बिन्दुओं को रख सकें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |