पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान, 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर पड़ेंगे वोट

भारत निर्वाचन आयोग ने आज लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे और 4 जून को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा. पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 21 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं.

पहले चरण के चुनाव के दौरान अगर सीटों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश-2, बिहार-4, असम-4, छत्तीसगढ़-1, मध्य प्रदेश-6, महाराष्ट्र-5, मणिपुर-2, मेघालय-2, मिजोरम-1, नागालैंड-1, राजस्थान-12, सिक्किम-1, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-3, अंडमान एंड निकोबार-1, जम्मू-कश्मीर-1, लक्षद्वीप-1 और पुडुचेरी-1 सीट पर मतदान होंगे.

चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव का पर्व, देश का गर्व है. उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है. सभी राज्यों में समीक्षा करने के बाद हम एक यादगार और निष्पक्ष चुनाव सभी की भागीदारी के साथ सुनिश्चित कराएंगे. हमारे पास 97 करोड़ रजिस्टर वोटर हैं. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं. अब तक हम 17 लोकसभा चुनाव और 400 से ज्यादा राज्य चुनाव करा चुके हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पिछले एक साल साल के भीतर करीब 11 चुनाव कराए गए हैं. हर जगह शांतिपूर्वक चुनाव हुए. कोर्ट केसेस कम हुए. फेक न्यूज पर एक्शन लेने के तरीके में बढ़ोतरी हुई है. भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है. 1.82 करोड़ नए वोटर इस बार जुड़े हैं. 49.7 करोड़ पुरुष वोटर और 47.1 करोड़ महिला वोटर हैं. 82 लाख लोग ऐसे हैं जो 85 साल से ऊपर के हैं. 2 लाख 18 हजार लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 से अधिक है. 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर हैं.

महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी

चुनाव आयोग ने कहा, महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. महिला वोटरों की संख्या पुरुष से ज्यादा है. ऐसे वोटर जिनकी उम्र 2024 में किसी भी वक्त 18 साल होने वाली है उनके भी आंकड़े हमारे पास हैं. हमें विश्वास है कि यूथ न सिर्फ वोट करेंगे बल्कि वोटरों की संख्या बढ़ाने में हमारी मदद भी करेंगे.

जहां तक बूथ की तैयारी की बात है तो हर जगह पीने का पानी होगा. पुरुष और महिला वोटर के लिए अलग-अलग टॉयलेट होंगे. इसके अलावा दिव्यांग वोटरों के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी. चुनाव आयोग देश के हर कोने में प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए पोलिंग स्टेशन लेकर जाएगा. 85 साल से अधिक के जितने भी वोटर हैं हम उनके घर तक जाएंगे और उनका वोट लेंगे. देश में यह व्यवस्था पहली बार अमल में लाएगी. इसके लिए उनको फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे.

वोटर हेल्पलाइन के जरिए जानकारी ले सकते हैं मतदाता

राजीव कुमार ने आगे कहा, हम हर जगह पहुंचेंगे ताकि सभी लोग वोट दे सके. पोलिंग के बाद किसी भी बूथ पर वेस्ट मैटेरियल नहीं दिखाई दे इसकी व्यवस्था की जाएगी. कार्बन फुटप्रिंट का कम से कम इस्तेमाल करने का प्रयास किया जाएगा. वोटर हेल्पलाइन के जरिए कोई भी वोटर किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं. जितने भी क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले कैंडिडेट्स हैं, उनके बारे में तीन बार अखबारों में विज्ञापन के जरिए बताना होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |