समस्त शाजापुर जिले में पशु परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बाजार प्रतिबंधित —– धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधित आदेश जारी

शाजापुर
—–
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने लंपी वायरस के संभावित संक्रमण को देखते हुए भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए जिले में पशुओं के परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बाजारो को प्रतिबंधित किया है।

लंपी वायरस स्किन डिसीज पशुओं की एक विषाणु जनित रोग है, जो कि पाक्स वायरस द्वारा पशुओं में फैलती है। यह रोग मच्छर काटने वाली मक्खी एवं टिक्स आदि से एक पशु से दूसरे पशु में फैलता है वर्तमान मे शाजापुर जिले में लंपी वायरस के संक्रमण का प्रकोप पशुओं में नही है। उक्त संक्रमण गो वंशीय, भैस वंशीय पशुओं में, मुख्यतः गौवंश में ज्यादा फैलता है ।।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश जैन ने रोग के संक्रमण से जिले के पशुओं को बचाने के लिए भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जन सामान्य के हित जानमाल एवं लोकशांति को बनाये रखने के लिए शाजापुर जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश अनुसार संपूर्ण जिले में पशुओ परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बाजारो को प्रतिबंधित किया है। साथ ही अन्य जिलो एवं राज्यों से शाजापुर जिला क्षेत्र की सीमा में पशुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। उक्त आदेश 11 सितंबर 2022 से आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा तथा उक्त प्रभावशील अवधि में उक्त आदेश का उल्लंघन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |