इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी आज देगा SBI, चुनाव आयोग को शुक्रवार तक करना है पब्लिश, जानिए कुल कितने चंदे की है बात?

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर आज का दिन काफी अहम है. कल सुप्रीम कोर्ट ने बॉन्ड की खरीद-बिक्री से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक को साढ़े तीन महीने से भी अधिक अतिरिक्त वक्त देने से इनकार कर दिया. सर्वोच्च अदालत ने एसबीआई से 12 मार्च तक इलेक्शन कमीशन को सभी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. इस तरह एसबीआई के पास अब कुछ ही घंटे रह गए हैं.

एसबीआई को सुप्रीम कोर्ट ने कल तगड़ी फटकार लगाई थी और कहा कि जब आपके पास जानकारी पहले से उपलब्ध है फिर क्यों आपको 30 जून तक का समय चाहिए. सर्वोच्च अदालत ने एसबीआई से आज मुख्यतः दो चीज जमा करने को कहा है. पहला – किसने, किस तारीख को कितने का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा. दूसरा – किस राशि की बॉन्ड को किस तारीख को किसने भुनाया.

6 मार्च ही को देनी थी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने की 15 तारीख को चुनावी पारदर्शिता का हवाला देकर लाई गई मोदी सरकार की इस महत्त्वकांक्षी स्कीम को असंवैधानिक करार दे दिया था. इसके बाद अदालत ने एसबीआई से 12 अप्रैल के बाद खरीदे और भुनाए गए बॉन्ड्स की जानकारी चुनाव आयोग को देने की बात की थी. जानकारी 6 मार्च तक ही उपलब्ध करा देनी थी मगर एसबीआई ने ऐसा नहीं किया और कहा कि ये मुश्किल काम है, उसे वक्त चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में ये दलील काम नहीं आई.

किसकी याचिका पर आया फैसला?

अब जब आज एसबीआई सारी जानकारी चुनाव आयोग को उपलब्ध करा देगा तो यह जानना दिलचस्प होगा कि किसने शख्स या कंपनी ने कितने का चंदा दिया. इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को मुख्यतः तीन लोगों ने चुनौती दी थी. पहला – चुनावी पारदर्शिता को लेकर काम करने वाली एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स. दूसरा – सीपीआईएम. तीसरा – कांग्रेस नेता जया ठाकुर.

किसकी कितनी हुई कमाई

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक मार्च 2018 से लेकर जनवरी 2024 के बीच इलेक्टोरल बॉन्ड से कुल 16 हजार 492 करोड़ का चंदा राजनीतिक दलों को मिला. 12 अप्रैल 2019 के बाद के चंदे की जानकारी स्टेट बैंक को देनी है.

वित्त वर्ष (फाइनेंशियल ईयर) 2017 से लेकर 2021 के बीच के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो इस दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये कुल करीब 9 हजार 188 करोड़ रूपये का चंदा राजनीतिक दलों को मिला.

ये चंदा 7 राष्ट्रीय पार्टी और 24 क्षेत्रीय दलों के हिस्से आया. इन 5 बरसों में चुनावी बॉन्ड से बीजेपी को 5 हजार 272 करोड़, कांग्रेस को इसी दौरान 952 करोड़ रूपये हासिल हुए. जबकि बाकी के बचे लगभग 3 हजार करोड़ रूपये में 29 राजनीतिक दलों को मिलने वाला चंदा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बुलंदशहर में साइबर ठगों का अमानवीय कारनामा: किडनी के ऑपरेशन के लिए जोड़े गए डेढ़ लाख रुपये पलभर में किए साफ     |     संसद के विशेष सत्र से पहले गरमाया राजनीतिक माहौल: तीन अहम विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जारी किया ‘3-लाइन व्हिप’     |     पुराने अंदाज में लौटे इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल: ‘गनमास्टर जी9’ ने महज 2 दिनों में कमाए 10 करोड़ से ज्यादा     |     गृह मंत्री अमित शाह ने पोती की जिद पर सिनेमाघर में देखी फिल्म ‘रामायण’: निर्माता नमित मल्होत्रा ने साझा किए अनुभव     |     क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत: तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने बनाई 243 रनों की कुल बढ़त     |     भीलवाड़ा में जहाजपुर विधायक और एसपी के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल: उपप्रधान चुनाव के दौरान पुलिस बल प्रयोग पर गरमाई सियासत     |     दिल्ली-एनसीआर में बसाया जाएगा नया शहर ‘न्यू नोएडा’: दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर तैयार हुआ सेक्टरवार मास्टर प्लान     |     चेन्नई में इंडिया गठबंधन के दिग्गजों की एमके स्टालिन से अहम मुलाकात: एक घंटे तक चला मंथन, राहुल गांधी को ‘भाई’ बताकर स्टालिन ने किया स्वागत     |     संभल में राज्यसभा सांसद के बेटे के रिसेप्शन में बड़ी वारदात: पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी की कटी जेब, हजारों की नकदी और शगुन का लिफाफा पार     |     नई दिल्ली के भारत मंडपम में भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी का समापन: पीएम मोदी ने तंज कसते हुए की ‘नाराज फूफा’ से तुलना     |