समाज का दर्पण होते हैं पत्रकार: विधायक भीमावद – वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन व प्रेस क्लब के तत्वावधान में सिद्धाचल वीरमणी महातीर्थ पर हुआ पत्रकार सम्मेलन का आयोजन

शाजापुर। ताकत केवल तलवार या हथियार में नहीं होती। असली ताकत कलम में होती है जिसके माध्यम से पत्रकार देश, समाज और व्यक्ति के सुधार का काम करता है। यदि कोई आपकी सुनवाई नहीं कर रहा है, आपका अहित हो रहा है तो आपके लिए पत्रकार एक अहम कड़ी साबित हो सकता है। क्योंकि पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो अपने से ज्यादा आपके लिए लड़ता और लिखता है।
यह बात विधायक अरूण भीमावद ने लालघाटी स्थित सिद्धाचल वीरमणी महातीर्थ पर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन व प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भीमावद ने कहा कि लोकतंत्र मे तीन स्तंभ थे। लेकिन जब चौथे स्तंभ की आवाज समाज से उठी तो पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बनाया गया। कोई अपना काम ठीक से नहीं करता है, कोई योजना बनती है ओैर उसमें खामियां रहती है तो उसे सुधारने में पत्रकार दर्पण का काम करता है। जिससे समाज और देश का हित होता है और यही सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है जो खुद से ज्यादा समाज के लिए और देश के लिए जूझता है और पीड़ितों को अपनी कलम के दम पर न्याय दिलाता है। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकारगण सुनील नाहर, मनोज पुरोहित, संजय वर्मा, नईम कुरैशी, सर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पं.आशीष नागर ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिलाध्यक्ष व प्रेस क्लब दीपक चौहान ने दिया तथा संगठन की रूपरेखा व जानकारी यूनियन के जिला महासचिव मंगल नाहर नेे दी। कार्यक्रम का संचालन युवा इकाई जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने किया तथा आभार संभागीय उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने माना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री भीमावद द्वारा पत्रकारों को एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की वार्षिक सदस्यता के कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पत्रकार आदित्य शर्मा, शहज़ाद खान, पीयूष भावसार, अनिल मुकाती, जितेन्द्र भावसार, संजय शर्मा, महेश जैन, आशुतोष शर्मा,सुनील हंचौरिया, अजित पाराशर, संजय राठौर, फय्याज खान, मोहित राठौर, महेंद्र आचार्य, पवन चौहान, सुमित भावसार, आफताब खान, महेश गवली, गणेश गवली, शफीक खान, अनुराग श्रीवास्तव, संदीप प्रजापत, दिलीप सौराष्ट्रीय, अमजद खान, साजिद कुरैशी, मोहसिन मिर्जा, हरीश कुशवाह, सागर गौड़, गोविंद कुंभकार, सौरभ बिसानी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे।


पत्रकारों ने मनाया विधायक का जन्मदिन
11 मार्च को आयोजित पत्रकार सम्मेलन का आयोजन हुआ और इसी दिन विधायक भीमावद का जन्मदिन होने पर सम्मेलन के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में सभी पत्रकारों द्वारा विधायक श्री भीमावद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा विधायक का विशेष हार से स्वागत कर प्रभु श्री राम का चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |