प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमआईटीएस कॉलेज में श्रीमंत माधवराव सिंधिया नॉलेज सेंटर का उदघाटन डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने पर भव्य आयोजन

भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा मिला रही है। मध्यप्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं को उच्च स्तर तक ले जाना है। प्रदेश सरकार तकनीकी संस्थानों को आईआईटी के समान उन्नत बनाने का प्रयास कर रही है। इस महाविद्यालय को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया। कॉलेज के लिए एक हर्ष का विषय है। डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने से यह ऑटोनोमस रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़े और देश में अपनी सेवाएँ दें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर में माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस ग्वालियर को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस ग्वालियर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया नॉलेज सेंटर का उदघाटन किया।

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एमआईटीएस के लिए यह गौरव का दिन है। संस्था के संथापकों का सपना साकार हो गया है। इस संस्था के नौजवानों ने कई क्षेत्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। ग्वालियर में माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस की नवीन इमारत का लोकार्पण किया जा रहा है। यह आधुनिक तकनीकयुक्त सुविधा से संस्थान के छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा। इस संस्थान में आने वाले युवाओं को कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के क्षेत्र में पारंगत किया जाएगा। अच्छी क्लास शुरू होगी। अन्य सभी सुविधाएं उन्हें प्राप्त होगी।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ऑनलाइन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से महान व्यक्तित्व जुड़े है। माधवराव सिंधिया और विजयाराजे सिंधिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल रही है। कई महान व्यक्तित्व इस संस्थान से निकले हैं। यह खुशी का विषय है कि अब एमआईटीएस संस्थान एक डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में काम करेगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में एमआईटीएस अकेडमी के रूप में ब्लॉक का नया आयाम जुड़ रहा है। यह नॉलेज सेंटर निश्चित रूप से अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। विद्यार्थी इसका लाभ लेंगे और पूरे देश में अपनी सेवा देने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि एम आई टी एस देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिष्ठित स्थान रखता है। इसमें स्व. माधवराव सिंधिया राजमाता विजयाराजे सिंधिया का योगदान रहा है। संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। एमआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. आर.के. पंडित ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान के बारे में जानकारी दी।

उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद श्री विवेक शेजवलकर, श्री प्रशांत मेहता, बोर्ड के अन्य सदस्यगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |