फूड पॉइजनिंग के कारण 200 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, जांच में जुटी नोएडा पुलिस

ग्रेटर नोएडा में एक हॉस्टल का खाना खाने से करीब 200 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। सभी बीमार हुए छात्रों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी छात्र फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़े हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में अपनी जांच को तेजी से कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि नॉलेज पार्क के थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल में रह रहे छात्रों की तबीयत बिगड़ी है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल की तरफ से खराब खाना परोसा गया जिनसे उनकी तबीयत खराब हो गई।

पीड़ित छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि, मामला उनकी संज्ञान में है, 8 मार्च की शाम छात्रों को ऐसा खाना परोसा गया था। जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद सभी पीड़ित छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |