लोकसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता करे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन – लोकसभा चुनाव संचालन हेतु शाजापुर विधानसभा के कार्यालय के उद्घाटन पर अग्रवाल ने कहा

शाजापुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला शाजापुर के शाजापुर विधानसभा का लोकसभा चुनाव कार्यालय का जिला भाजपा कार्यालय पर हुआ। कार्यालय के शुभारंभ अवसर सभी कार्यकर्ताओ ने शाजापुर विधानसभा प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 की दृष्टि से शाजापुर विधानसभा में होने वाली चुनावी गतिविधियों को संचालित करने के लिए केंद्र के रूप में शाजापुर जिला कार्यालय पर शाजापुर विधानसभा का कार्यालय बनाया है, जिसका शुभारंभ गुरुवार को लोकसभा चुनाव के प्रभारी जगदीश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक की अध्यक्षता में हुआ। विशेष अतिथि के रूप में लोकसभा संयोजक बहादुर सिंह मुकाती, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, पूर्व विधायक पुरषोत्तम चंद्रवाशी, लोकसभा विस्तारक अशोक यादव, लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक मनीष सोलंकी, किरण ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता, डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के कारण आज हमारा भारत विश्व पटल पर एक नए भारत की ओर बढ़ रहा है। आज सैन्य संसाधनों के मामले में विश्व में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है और उसका कारण है देश का मजबूत नेतृत्व। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज भारत देश को नई दिशा प्रदान करने का काम किया है और मोदी जी के सपनो को और मजबूत करने के लिए हमे 2024 के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रचंड जीत दर्ज करवाना है। उन्होंने कहा की केंद्र और राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा करने का काम किया है और अभी केंद्र के आव्हान पर लाभार्थी संपर्क के माध्यम से हम सभी कार्यकर्ताओ को सरकार की योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति के पास पहुंचना है और सरकार की योजना के बारे में बात कर उसकी जानकारी और सेल्फी संगठन एप पर अपलोड करना है। लोकसभा संयोजक बहादुर सिंह मुकाती ने कहा कि कार्यालय कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने का सशक्त माध्यम होता हैl कार्यालय में कार्यकर्ता आगामी कार्यों की कार्य योजना बनाते हुए बूथ स्तर पर उन कार्यों को संपन्न करेंगेl कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक एवं विधायक श्री भीमावद, पूर्व विधायक श्री चंद्रवंशी ने भी संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में वोट प्रतिशत बड़ाने के साथ भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत से विजय दिलाने की बात कही। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |