मत्स्य विभाग 500 तालाबों में मत्स्य पालन का लक्ष्य रखे- कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर 29 फरवरी 2024/ मत्स्य विभाग 500 तालाबों में मत्स्य पालन का लक्ष्य रखे। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के वर्ष 2024-25 के लिये लक्ष्यों के अनुमोदन के लिये रखी गई बैठक में दिये।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्वयं की भूमि में नवीन तालाब निर्माण के लक्ष्य को 500 करने के निर्देश दिये। लक्ष्य पूर्ति के लिये कलेक्टर ने कहा कि इसके लिये गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से चर्चा करें और उन्हें प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में कृषि से अधिक मुनाफा है, इसलिये कृषको को इसके लिये प्रेरित किया जाना चाहिये। सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे भी महात्मागांधी नरेगा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक तालाब बनवाएं और स्वसहायता समूह की महिलाओं को मत्स्य पालन से जोड़े। इससे स्वसहायता समूह आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय भूमि जिन पर अतिक्रमण है, उसे भी तालाब के लिये चिन्हित कराएं।

कलेक्टर ने बायोफ्लाक योजना के तहत लक्ष्य बढ़ाने के लिये भी कहा। इस मौके पर फिसफीडमिल की ईकाईयों के स्थापना के लिये भी लोगो को प्रोत्साहित करने के लिये भी कहा। इस अवसर पर आईसप्लांट स्थापना, मोटर साईकिल बिथ आईस बाक्स, इन्सुलेटेड व्हीकल सहित अन्य योजनाओं के भी लक्ष्यों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, प्रभारी सहायक संचालक मत्स्य श्री आरएस रजक, जल संसाधन से सहायक यंत्री श्री अंकित पाटीदार, कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. डीके तिवारी, अशासकीय मत्स्य पालक सदस्य श्री गोपाल एवं श्री दिनेश भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |