शाजापुर
—–
उज्जैन में 06 मार्च 2024 को होने वाली रबी उपार्जन एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की संभागीय बैठक की तैयारी की आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने रबी उपार्जन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि नॉन एफएक्यू गेहूँ का उपार्जन किसी भी स्थिति में नहीं करें। खरीदी से पूर्व सभी केन्द्रों के तौल कांटे सत्यापित कराएं। खरीदी केन्द्रों पर बारदान समय से पहुंचाने एवं बारदान की कमी होने पर समय से मांग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों पर साफ-सफाई के साथ-साथ ग्रेडिंग एवं सेग्रीकेशन के उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। सर्वप्रथम लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण की समीक्षा भी की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उपार्जन प्रभारी श्री बी.एल. सोलंकी, उप आयुक्त सहकारिता श्री ओ.पी. गुप्ता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित महाप्रबंधक श्री विशेष श्रीवास्तव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास सहायक उप संचालक श्री राजेश सिंह, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप शर्मा, भारतीय खाद्य निगम उज्जैन गुणवत्ता प्रबंधक श्री दिनेश कोर्डे, एम.पी. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लि. जिला प्रबंधक श्री के.एल. परमार, जिला विपणन अधिकारी श्री प्रवीण रघुवंशी, निरीक्षक, नापतौल श्री बी. एस. बारापात्रे, म.प्र. वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन जिला प्रबंधक श्री सुमित शर्मा, कृषि उपज मण्डी समिति प्रभारी सचिव श्री चन्दरसिंह परमार भी उपस्थित थे।
#collectorshajapur