प्रधानमंत्री श्री मोदी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

शाजापुर, 27 फरवरी 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी 2024 को वीसी के माध्यम से 17551 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जिला पंचायत सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ की वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उक्त आयोजन की आवश्यक तैयारियों जैसे बस, भोजन व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम बनाने, जाने वाले हितग्राहियों के आईडी पासवर्ड जारी करने, रूट चार्ट बनाने, एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्वित करने आदि के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने आरटीओ श्री राकेश भूरिया को निर्देश दिये कि शाजापुर जिले से जाने वाली 50 बसों की व्यवस्था कर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित जनपदों के सीईओ अपने-अपने क्षेत्र से जाने वाले हितग्राहियों की सूची बनाकर भेजने आदि के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |