प्रधानमंत्री श्री मोदी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

शाजापुर
—–
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी 2024 को वीसी के माध्यम से 17551 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जिला पंचायत सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ की वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उक्त आयोजन की आवश्यक तैयारियों जैसे बस, भोजन व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम बनाने, जाने वाले हितग्राहियों के आईडी पासवर्ड जारी करने, रूट चार्ट बनाने, एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्वित करने आदि के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने आरटीओ श्री राकेश भूरिया को निर्देश दिये कि शाजापुर जिले से जाने वाली 50 बसों की व्यवस्था कर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित जनपदों के सीईओ अपने-अपने क्षेत्र से जाने वाले हितग्राहियों की सूची बनाकर भेजने आदि के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |