शाजापुर के युवा कांग्रेसी नेता जुनैद एहमद मंसूरी को विधायक हुकुम सिंह कराड़ा ने अपने प्रतिनिधि के रूप में दी बड़ी जिम्मेदारी बधाईयो का दौर शुरू, बोले मंसूरी दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा

शहज़ाद खान-
शाजापुर के युवा कांग्रेसी नेता जुनैद अहमद मंसूरी को शाजापुर विधायक और पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने अपने प्रतिनिधि के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जानकारी सामने आने के बाद बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया है अनेक स्थानों पर श्री मंसूरी का समर्थकों और इष्ट मित्रों के द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं मिली नई जिम्मेदारी को लेकर बधाई और शुभकामनाएं भी दी

श्री मंसूरी लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति के सक्रिय युवा नेता है और वह पूर्व मंत्री और शाजापुर विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के खास सिपाह सालार भी है जुनेद अहमद मंसूरी पर विश्वास जताते हुए विधायक श्री कराड़ा ने उन्हें नगर पालिका परिषद में विधायक प्रतिनिधि के रूप मे नियुक्त किया और इसका पत्र भी जारी किया। नियुक्ति के पश्चात शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत करते हुए श्री मंसूरी को बधाई दी
इसी दौरान सभी का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद शाजापुर जुनैद अहमद मंसूरी ने कहा कि

हमारे नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मप्र शासन एवं विधायक शाजापुर आदरणीय भैया श्री हुकुम सिंह जी कराड़ा द्वारा मूझे नगर पालिका परिषद शाजापुर में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर आदरणीय भैया क़ा हृदय से कोटि कोटि आभार आदरणीय भैया द्वारा मुझ पर जो विश्वाश व्यक्त करते हुए जो अहम जिम्मेदारी मूझे दी है उसका में पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा तथा हमेशा भैया के विश्वाश पर खरा उतरना क़ा प्रयास करूंगा।

विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद मिली आप से बधाई एवं शुभकामाएं के लिए में आप सभी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं एवं उम्मीद करता हूं की आप सभी क़ा साथ एवं सहयोग सदैव ऐसा ही बना रहेगा।

*सदैव आपका*
जुनैद अहमद मंसूरी
विधायक प्रतिनिधि नगर पालिक परिषद, शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |