फाल्गुन माह में क्या करें और क्या न करें? महीना शुरू होने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

फाल्गुन महीना वैदिक पंचांग का 12 वां महीना है. हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व है क्योंकि इस माह में भगवान शिव का खास दिन महाशिवरात्रि पड़ती है. इसके साथ ही इस महीने में रंगों का पर्व होली भी पड़ती है. इस महीने में भगवान शिव, श्रीकृष्ण, माता पार्वती, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की आराधना की जाती है. माना जाता है कि इस मास में इन देवी-देवताओं की पूजा करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि के साथ ही धन-ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है. इस माह से सर्दी कम होने लगती है और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगती है. इसे फागुन माह के नाम से भी जाना जाता है. फाल्गुन माह में भगवान विष्णु से संबंधित आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है. माघ मास की तरह फाल्गुन माह में भी दान का विशेष महत्व है.

कब से शुरू होगा फागुन महीना 2024?

फाल्गुन मास की शुरुआत 25 फरवरी 2024 यानी कल से हो जाएगी. इसका समापन 25 मार्च को पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र में होगा.

फागुन महीने में क्या करें और क्या न करें?

आयुर्वेद के मुताबिक इस महीने में भोजन में अनाज का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए और फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए. सोते समय ज्यादा गर्म कंबल नहीं ओढ़ने चाहिए. फाल्गुन माह श्रीकृष्ण की उपासना को समर्पित है. कहते हैं कि इस माह में की गई भगवान कृष्ण की पूजा विशेष फलदायी होती है. फागुन माह में श्रीकृष्ण के बाल, युवा और गुरु इन तीनों स्वरूपों की पूजा की जाती है.

फागुन महीने में क्या दान करें?

इस महीने में प्रयास करके शीतल या सामान्य जल से स्नान करें. इस महीने में अपनी क्षमता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, अनाज और वस्त्र आदि का दान करना चाहिए. ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही पितरों के निमित्त तर्पण करने से शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है.

वहीं, संतान प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की उपासना करें. प्रेम और आनंद की प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण के युवा स्वरूप और साथ ही ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु कृष्ण की उपसना करें. फागुन माह में स्नान के जल में सुगंधित केवड़ा मिलाकर नहाएं और चंदन की सुगंध का प्रयोग करें. इससे मानसिक तनाव की शिकायत दूर होती है.

फाल्गुन महीने में किसकी पूजा करें?

इसके अलावा फागुन माह में मन के कारक चंद्रमा का जन्म हुआ था इसलिए इस महीने में चंद्रमा को रोजाना दूध से अर्घ्य देने पर शीतलता प्राप्त होती है. कहते हैं कि कुंडली में चंद्रमा के घर शत्रु ग्रह भी बैठे हैं तो तब भी वह शुभता ही प्रदान करता है. ऐसे में चंद्रमा की पूजा से दिल से संबंधी रोग खत्म होते हैं. यह भी मान्यता है कि चंद्रमा की प्रसन्नता के लिए अपनी माता को रोजाना प्रणाम करना चाहिए. ऐसे में मां या किसी दूसरी महिला का अनादर न करें. इससे आर्थिक नुकसान होता है और साथ ही कई गंभीर रोग घेर लेते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |