स्टेडियम में गूंजे छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारे – सर्व हिन्दू उत्सव समिति सहित हिन्दू समाजजनों ने प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण, धूमधाम से मनाई जयंती

शाजापुर। दुपाड़ा रोड स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में शिवाजी महाराज की जयंती सर्व हिन्दू उत्सव समिति सहित हिन्दू समाजजनों द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने उनके पराक्रम की गाथाओं से उपस्थित समाजजनों को अवगत कराते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी ने कहा कि शिवाजी महाराज के पराक्रम के यू तो कई किस्से हैं लेकिन एक किस्सा उन्हें याद है कि शिवाजी महाराज ने अपने गुरू के कहने पर अपने प्राणों की बलि तक देने को तैयार हो गए थे। उन्होंने मुगलों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उनके सामने कोई टिक नहीं पाता था। हमें गर्व है कि ऐसे पराक्रमी और शूरवीर हमारे देश में हुए हैं। कार्यक्रम मेें अतिथि के रूप में उपस्थित प्रबोध रोकड़े ने भी शिवाजी महाराज की शोर्यगाथा सुनाई। कार्यक्रम को सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर, समिति संरक्षक तुलसीराम भावसार, महेश भावसार, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मशाल जुलूस निकाला गया, जिसे लेकर बेरछा के युवाओं की टीम लेकर रवाना हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम के आयोजक एवं सर्व हिन्दू उत्सव समिति संरक्षक दिलीप भंवर, महासचिव गोपाल राजपूत, मनीष सोनी, सचिव सत्या वात्रे, गोविंद नायक, अजयसिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति, सह सचिव सतीश राठौर, प्रवक्ता अनिल मालवीय, विष्णु गवली, मनोज गवली, राजेश पारछे, रोहित विश्वकर्मा, दीपक निगम, मुकेश दुबे, संजय बोराडे़, महेश प्रजापत, गौरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं हिंदू समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र मालवीय ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |