शाजापुर. रतलाम-भोपाल रेलमार्ग के बोलाई रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को बड़ा हादसा होते-होते बच गया यहां पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। क्योंकि यहां से गुजर रही 07115 हैदराबाद-जयपुर सुपर फास्टस्पेशल ट्रेन के एक कोच में चिंगारी उठने के बाद धुंआ निकलने लगा। इससे कोच में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल ट्रेन को रोककर इस कोच से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में इस कोच को यहीं पर छोड़कर ट्रेन यहां से रवाना हो गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार 07115
हैदराबाद-जयपुर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन शाम करीब 6 बजे जब बोलाइ रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तभी ट्रेन के एस-1 कोच में चिंगारी के बाद धुंआ निकलने लगा। अचानक धुंआ
निकलने से इसके अंदर बैठे यात्री घबरा गए और इस में अफरा-तफरी मच गई धुआ निकलने से ट्रेन में सवार यात्रियों की जान संकट में आ गई तत्काल ट्रेन को यहीं पर रोका गया इसके बाद रेलवे स्टाफ ने सभी यात्रियों को कोर्ट से बाहर निकाला बाद में यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट करके इस पोस्ट को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर ट्रेन रवाना हुई अचानक हुई इस घटना के बाद हर कोई सस्ते में आ गया मौजूद लोगों ने कहा कि यदि समय रहते ट्रेन को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :