शाजापुर जिले में गुरुवार को एक और बड़ा हादसा सामने आया इस बड़े हादसे में 30 से 35 लोग जिसमें महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी गिरिराज दांगी और पायलट जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बज्जाहेड़ा से पचेटी माताजी के यहां मान उतारने के लिए सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान दुपाड़ा में एक बोलेरो गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे 30 से 35 लोग घायल हुए जिन्हें 108 और निजी वाहनों के माध्यम से शाजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका उपचार जारी है