सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने पीपीओ वितरित किए,, कहा आपका जीवन सुखमय रहे, स्वस्थ और खुशहाली के साथ रहें।
शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) वितरित किए। उन्होंने सभी कर्मचारियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त सभी शासकीय सेवकों से कहा कि उन्होंने लंबे समय तक सरकारी नौकरी में रहकर अपनी सेवाएं दी है, इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। कलेक्टर ने सभी के लिए मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि उनका आगे का जीवन सुखमय रहे, स्वस्थ और खुशहाली के साथ रहें।
इस अवसर पर श्री बद्रीलाल सौराष्ट्रीय, श्री आनंदलाल पाटीदार, श्री विक्रमलाल, श्री पृथ्वीसिंह मेवाड़ा, श्री अविनाश धालीवाल, श्री गोपाल सिंह गोतम, श्री नेमीचन्द जैन, श्री बहादुरसिंह, श्री भगवानसिंह पाटीदार, श्री बद्रीलाल परमार, श्री प्रवेश कुमार सोनी, श्री बाबरा लाजरस, श्री श्याम सुन्दर शर्मा, अलका पाण्डे, आशा व्यास, श्री गजेन्द्र मण्डलोई, श्री इंदरमल राठौर, श्री जितरमल भानिया, कुसुम सिसोदिया, श्री मोहनसिंह छावड़ी, श्रीमती हुस्ना खान, श्री प्रीतम सिंह सोलंकी, श्री विजय नागर, श्री हेमराज सिंह मीणा एवं श्री विद्याराम शर्मा को पीपीओ वितरित किये गये। उल्लेखनीय है कि जिला पेंशन कार्यालय द्वारा दिसम्बर एवं जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले 35 पीपीओ जारी किये गये, जिसमें से आज 26 सेवानिवृत्त शासकीय सेवक उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, वरिष्ठ जिला कोषालय एवं पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सहायक पेंशन अधिकारी श्री किशोर पाटीदार, सहायक पेंशन अधिकारी श्री प्रशांत यादव भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Department of Finance, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#collectorshajapur #shajapur #MP