शाजापुर जिला पंचायत की स्थायी समितियों के निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न सभापति की नियुक्ति भी हुई,

—-
जिला पंचायत की स्‍थायी समितियों के निर्वाचन की कार्यवाही आज सम्‍पन्‍न हुई, जिसमें जिला पंचायत के निर्वाचित 13 सदस्‍यों में से अध्‍यक्ष एवं उपाध्‍यक्ष सहित 12 सदस्‍य उपस्थित थे। अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने पीठासीन अधिकारी के रूप में जिला पंचायत की स्थायी स्वास्थ्य एवं महिला बाल कल्याण, कृषि, शिक्षा, संचार तथा संकर्म, सहकारिता एवं उद्योग समितियों के निर्वाचन की कार्रवाई संपन्न कराई गई।

गठित समितियों के सभापति का नामांकन सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसके अंतर्गत श्रीमती सुनिता पाटीदार को कृषि समिति, श्री जगदीश फौजी को संचार एवं संकर्म समिति, श्री नवीन शिन्दे को सहकारिता एवं उद्योग समिति, श्रीमती पवित्रा चौधरी को स्वास्थ्य एवं महिला बाल कल्याण समिति, श्रीमती सुन्दर बाई को वन समिति एवं श्री मुरारी पटेल को जैव विविधता प्रबंधन का सभापति के रूप में मनोनित किया गया।
Zila Panchayat Shajapur
#ShajapurLocalElections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |