जिला अभिभाषक संघ का शपथ विधि समारोह संपन्न नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने शासन से बार के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई

शाजापुर। जिला अभिभाषक संघ शाजापुर के निर्वाचन वर्ष 2024-2026 के नवीन कार्यकाल हेतु नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह सोमवार को अभिभाषक संघ के सभा कक्ष में दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र वर्मा, सचिव पद पर धीरज सिसोदिया, ए कोषाध्यक्ष पद पर किशोरसिंह पाटीदार, लाईबेरियन सचिव पद पर राजेश गवली को वरिष्ठ अधिवक्ता निर्भयसिंह अंसल द्वारा शपथ दिलाकर के प्रमाण पत्र सौंपकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। जिला अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी एडव्होकेट सईद पठान बेरछा ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समक्ष आय-व्यय का ब्यौरा पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर श्रीवास्तव ने पेश किया। साथ ही निर्वाचित 2 वर्षों तक 2024 से 2026 तक बार के आगामी कार्यों की रूप रेखा तैयार करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के शुभारम्भ में बार के वरिष्ठ अधिवक्ता नारायणप्रसाद पाण्डे ने संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र उच्चन्यायालय खण्डपीठ इन्दौर के वरिष्ठ अभिभाषक एवं पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल मनोज द्विवेदी, उज्जैन अभिभाषक संघ से संजय गोयल, अर्जुनसिंह, यूनूस खान, केके कराड़ा, श्रीरामकुमार शर्मा, करणसिंह, इसहाक अंसारी, विवेक शर्मा, रमेश इंद्रिया, गिरधारीलाल देवतवाल, कमल पाटीदार, प्रशांत चौहानएसहित अन्य वरिष्ठ अभीभाषक उपस्थित थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में मप्र शासन से शाजापुर बार एवं लाइब्रेरी के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई। संचालन पूर्व सचिव मनीष शर्मा ने किया तथा आभार संजय व्यास ने माना।