उत्कृष्ट कार्य करने वाले मक्सी नप सीएमओ सहित 12 शासकीय सेवको को शाजापुर कलेक्टर ने किया सम्मानित, बोले कलेक्टर यदि इच्छा शक्ति हो तो बदलाव आ सकता है

शाजापुर-
राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम कार्य दिवस आज 01 सितम्बर 2022 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि इच्छा शक्ति हो तो बदलाव आ सकता है, सभी शासकीय सेवक इस सूत्र को अपनाए और अपना काम अच्छे से करें, यही देश सेवा है। सभी शासकीय सेवक काम के प्रति लगाव रखें। कलेक्टर श्री जैन बताया कि 17 सितम्बर से 05 अक्टूबर 2022 तक प्रथम चरण एवं 06 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक द्वितीय चरण में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी लोग अपने काम में उत्कृष्टता लाएं और काम को तत्काल गति के साथ संपादित करें। कलेक्टर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर के अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को योजनाओं से लाभांवित करने एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती राय ने भी संबोधित करते हुए शासकीय सेवको को माह की पहली तारीख पर सम्मानित करने की योजना पर प्रकाश डाला, शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे ने शिवाजी महाराज के महान कार्यो पर प्रकाश डालते हुए सभी से अनुरोध किया कि कर्म की सुंदरता को निखारे, अच्छे भाव से किये गये कार्यो से सफलता मिलती है। इस मौके पर पुरस्कृत हुए शासकीय उमावि उत्कृष्ट विद्यालय पोलायकलां के प्राचार्य श्री घनश्याम दीक्षित ने विद्यालय में जनभागीदारी से कराये गये कार्यो की जानकारी दी। इसी तरह कांजा माध्यमिक विद्यालय के प्राधानाध्यापक श्री हेमंत कुमार वैध ने भी विद्यालय में शिक्षा के लिए किये गये प्रयासो से अवगत कराया। साथ ही श्री जयंत बघेरवाल, सुश्री विनिता धुर्वे, श्री शकील खान आदि ने भी संबोधित किया।
👇👇
कार्यो की समीक्षा के आधार पर माह अगस्त में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 शासकीय सेवक जिसमें सीएमओ मक्सी श्री अशफाक खान, शासकीय उत्कृष्ट मा.वि. पोलायकलां प्राचार्य श्री घनश्याम दीक्षित, शामावि कांजा माध्यमिक शिक्षक श्री हेमंत कुमार वैद्य, नेत्र चिकित्सा सहायक श्री राजेन्द्र कुमार सक्सेना, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय व्याख्याता इलेक्ट्रिकल श्री योगेश मानेकर, सीएचसी मो.बड़ोदिया बीएएम श्री योगेश चौधरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री धर्मेन्द्र भाटी, पटवारी श्री राजेश परमार, सहायक ग्रेड तीन श्री बसंत नवघरे, सहायक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर सुश्री विनिता धुर्वे, सहायक ग्रेड तीन श्री जयंत बघेरवाल एवं सहायक ग्रेड 03 श्री शकील एहमद को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री बिरम सिंह सोंधिया, लोक सेवा केन्द्र प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव, कलेक्टर कार्यालय अधीक्षक श्री रमेशचंद्र मालवीय व श्री रविन्द्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |