Shajapur टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर, कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा, हितग्राहियों को समय सीमा में मिले योजनाओं का लाभ, जरूरतमंदों का समय पर हो काम

शाजापुर, 05 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज समयसीमा पत्रों एवं विभागीय समन्वय की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की विस्तारपूर्वक विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर फोकस करने एवं उनका निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये। जिला पेंशन अधिकारियों को प्रत्येक माह की 10 तारीख को पीपीओ वितरण का कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये रखें। उन्होंने नगरपालिका सीएमओ को सफाई अभियान अंतर्गत निर्देश दिये कि शाम के समय भी कचरा गाड़ी के माध्यम से कचरे का संग्रहण कराएं, दुकानों, ठेला संचालकों आदि को डस्टबीन रखने की समझाईश देने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख से उनके अधिनस्थ कार्यरत स्टॉफ के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के नाम मुख्यालय पर मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे भी समय-समय पर वाहनों की चेकिंग करें। जिला शिक्षा अधिकारी एवं परिवहन अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि विद्यालयों में लगी बसों एवं विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों की नियमित चेकिंग करें। परिवहन अधिकारी, यातायात पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी फील्ड का भ्रमण करते समय जिले से गुजरने वाली सड़कों के ब्लैक स्पॉट/दुर्घटना संभावित स्थल की जानकारी चिंहित कर इसकी जानकारी परिवहन अधिकारी को दें।

कलेक्टर ने सिविल सर्जन एवं सीएमएचओ को कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार एवं गुरूवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करने के लिए कहा। उन्होंने शिविर के माध्यम से विभागवार शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिये। आयुष्मान कार्ड के संबंध में कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि नवीन लक्ष्य की पूर्ति के लिए कार्यवाही करें। साथ ही उन्होंने प्रति दिवस की रिपोर्ट देने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। साथ ही मेटरनिटी विंग के लिए मास्टर प्लान बनाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक की 396 रूपये प्रति वर्ष की दुर्घटना बीमा योजना संबंधी शिविर भी लगाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की ई-केवायसी पूर्ण कराने, डीएम नान के अधिकारी से शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर दिये जा रहे नमक की जाँच करने, पीएमजीएसवाय के मार्गों पर साईन बोर्ड लगाने व इनकी मरम्‍मत कराने, पीएम आवास योजना ग्रामीण व शहरी में प्रगति लाने, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर सफाई कर्मचारी व सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति करने, विभागों में लंबित‍ हाई कोर्ट प्रकरणों में जवाब-दावा प्रस्तुत करने, गौशालाओं के अतिक्रमण हटाने, राजस्व महाअभियान के प्रकरणों के निराकरण करने, जनपद पंचायतों के सीईओ को अमृत सरोवरों का भ्रमण कर निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर सुश्री अर्चना कुमारी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, सुश्री मनीषा वास्कले एवं श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार व सुश्री नेहा गंगारे सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |