23 लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण कर पेंशन अदायगी आदेश जारी किए गए, लक्ष्य से अधिक प्रकरणों का किया गया निराकरण

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार विभिन्न शासकीय कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के उद्देश्य से 31 जनवरी एवं 01 फरवरी 2024 को जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय शाजापुर में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया।
—-
लक्ष्य से अधिक प्रकरणों का किया गया निराकरण
—–
जिला पेंशन अधिकारी श्री जी.एल. गुवाटिया ने बताया कि कलेक्टर द्वारा 7 प्रकरणों का लक्ष्य दिया गया था। किंतु जिला पेंशन कार्यालय द्वारा लक्ष्य से अधिक कुल 23 प्रकरणों का निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त एवं मृत शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के परिपालन में जिला पेंशन अधिकारी श्री गुवाटिया ने जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों से शिविर में लंबित विभागीय पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया था। अधिकारियों के सार्थक प्रयास से 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2024 को आयोजित शिविर में 31 दिसंबर 2023 एवं इसके के पूर्व के लंबित कुल 11 पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। 11 प्रकरणों में बी.ई.ओ. शुजालपुर के श्री धर्म सिंह वर्मा एवं श्री रूप नारायण श्रीवास्तव, बी.ई.ओ. शाजापुर के स्वर्गीय श्री आसिफ खान, श्री इंद्रमल राठौर, श्री बिहारी लाल मालवीय, श्री जितरमल भानिया, स्वास्थ्य विभाग के श्री श्याम सुंदर शर्मा, श्री विक्रम लाल, वन विभाग के श्री अविनाश धालीवाल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के श्री प्रवीण कुमार सोनी, पुलिस विभाग के श्री भगवान सिंह पाटीदार के प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही 12 पुनरीक्षित पेंशन पर प्रकरणों का निराकरण भी किया गया।

जिला पेंशन अधिकारी श्री गुवाटिया ने बताया है कि लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत किया गया है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप सभी लंबित प्रकरणों में पेंशन प्राधिकार पत्र जारी किये जा सके। शिविर में विशेष रूप से सहायक पेंशन अधिकारी श्री किशोर सिंह पाटीदार एवं श्री प्रशांत यादव का सहयोग रहा।
—-
17 पेंशनरों के पीपीओ जारी करने का लक्ष्य
—–
जिला पेंशन अधिकारी श्री गुवाटिया ने बताया कि इसी प्रकार माह जनवरी 2024 में सेवानिवृत हुए कुल 17 पेंशनरों का पीपीओ 100% जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त पेंशनर्स को 12 फरवरी 2024 को कलेक्टर सुश्री बाफना के माध्यम से पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किए जाएंगे।
#financedeptmp
#collectorshajapur
Department of Finance, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |