शाजापुर
—-
राजस्व महाअभियान के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर जिले में 01 फरवरी से 06 फरवरी 2024 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज पोलायकलां के गाम मुगोद में संपन्न हुए शिविर में 31 जनवरी 2024 को मृत हुए सुन्दरलाल वर्मा का मृत्यु प्रमाण-पत्र 20 मिनट में तैयार कर परिजन को सौंपा गया। इसी तरह शिविर में चोपाल लगाकर बी-1 का वाचन किया गया, जिसमें 07 कृषकों की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई, जिनके फौती नामांतरण प्रकरण दर्ज किये गये। उक्त जानकारी तहसीलदार श्री आलोक श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
इसी तरह जिले के अन्य ग्रामों में भी शिविरों का आयोजन किया गया। भैंसायागढ़ा में बी-1 का वाचन करने के बाद 9 आवेदन प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 02 आवेदनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। 01 रजिस्ट्री नामांतरण एवं 06 फौती नामांतरण के आवेदन प्राप्त हुए। मुगोद में बी-1 का वाचन किया गया। फरड़, लालाखेड़ी, खरसौदा, ईमलीखेड़ा, ओसानपुरा, धतरावदा, पलसावद, सेमलीचाचा, काकड़ी, बुरलाय, फावका में भी शिविरो का आयोजन कर कार्यवाही की गई।
CM Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#collectorshajapur
#shajapur #MP