शाजापुर,, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा को लेकर कलेक्टर ने केंद्र अध्यक्षों को मीटिंग में दिए सख्त निर्देश

शाजापुर
—–
माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 05 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी की परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र परिवहन एवं परीक्षा की व्यवस्था को लेकर आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष एवं सहायक केन्द्र अध्यक्षों की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति या शासकीय सेवक मोबाईल फोन लेकर नहीं आये और न ही मोबाईल फोन का इस्तेमाल करें।

कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के लिए प्राप्त हुए निर्देशों के प्रत्येक बिन्दुओं का पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर प्रतिनिधि एप्प के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। प्रश्न पत्र लीक नहीं होना चाहिये। जो भी इस तरह का प्रयास करेगा, उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा केन्द्रों पर अनाधिकृत व्यक्तियो के प्रवेश पर प्रतिबंध रखें। परीक्षा के निरीक्षण के लिए आने वाले उड़नदस्ता दल भी अपने मोबाईल परीक्षा केन्द्र के बाहर रखें। कलेक्टर ने अपने प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर को नियुक्त किया है।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रश्न-पत्र परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि का पंजीयन होगा एवं निर्धारित मार्ग से पहुंचाए जायेंगे। इस मौके पर परीक्षा जिला प्रभारी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री प्रवीण मण्डलोई भी उपस्थित थे।
—-
23164 विद्यार्थी हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी की परीक्षा में सम्मिलित होंगे
—–

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे ने बताया कि जिले में हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी की परीक्षा में नियमित व स्वाध्यायी रूप से कुल 23164 विद्यार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल परीक्षा में 12462 नियमित एवं 1235 स्वाध्यायी कुल 13697 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 8257 नियमित एवं 1210 स्वाध्यायी कुल 9467 इस प्रकार कुल 23164 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में शासकीय एवं अशासकीय कुल 260 संस्थाओं के लिए 59 तथा 4 रिजर्व परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं।
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#school #education
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |