चोरी गए सोने के 99 तोला जेवरात और नगदी 3,90,000 रुपये सहित कुल कीमती 61 लाख का माल पुलिस ने किया बरामद रुपये के बरामद

बड़ी खबर सामने आई है जिसके अनुसार
थाना बोडा, जिला राजगढ़ में जिले सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (आईपीएस) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही।

दिनांक 29.04. 2022 को थाना बोडा क्षेत्र के ग्राम कड़िया सांसी में फरियादी राकेश धापनी के घर से अज्ञात चोर ने दोपहर के समय जब घर पर कोई नहीं था, लाखो रूपये के सोने के आभूषण और नगदी रुपए चोरी कर लिए , फरियादी राकेश धापानी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना बोडा अपराध क्रमांक 109/21 धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरा वीडियो फुटेज, टेक्निकली, पारिस्थितिक साक्ष्य, कई संदिग्ध लोगों से लगातार पूछताछ की गई, परंतु पुलिस को लंबे समय तक कोई सफलता नहीं मिली मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष टीम गठित की, टीम ने घटना की प्राइम सस्पेक्ट श्वेता उर्फ कालू उर्फ काडू उर्फ करीना पिता कालू सांसी पति राकेश उर्फ राहुल कुमार सोमवंशी किराड़ उम्र 26 साल निवासी ग्राम कड़िया सासी थाना बोड़ा हाल मुकाम मंडी चौराहा महेंद्र नगर मथुरा थाना हाईवे मथुरा उत्तर प्रदेश को लगातार सतत प्रयासों से विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर दिनांक 14.08.22 को भोपाल चौराहा ब्यावरा से पुलिस अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली और मनोवैज्ञानिक रूप से से पूछताछ की जिसमें संदेही श्वेता उर्फ काडो सांसी अपने गुनाह छुपाने में नाकाम रही और अपना जुर्म कबूल किया, आरोपिया के द्वारा बताया कि दिनांक 25.04.22 मैं अपने गांव ग्राम कड़िया सांसी अपने घर आई थी, जिसका अपने ताऊ के लड़के अपने बड़े भाई राकेश धापानी के यहां लगातार आना-जाना बना रहता था, जिसे घर के बारे में सारी जानकारी थी, दिनांक 29.04.22 को दोपहर में जब राकेश के घर कोई नहीं था तभी मौका पाकर मैं, अपने भाई राकेश धापानी के घर में घुस गई और पिट्ठू बैग में सोने के जेवरात जिनमें हार चेन अंगूठी मंगलसूत्र ब्रेसलेट इत्यादि थे, और करीबन ₹5,00,000 नगदी थे, लेकर निकल गई, गांव से लिफ्ट लेकर पचोर होते हुए अपने घर मथुरा उत्तर प्रदेश पहुंच गई, उस पर शक ना हो इसलिए वह गांव आती-जाती रही! जिस पर आरोपिया निशानदेही पर उसके घर मंडी चौराहे के पास महेंद्र नगर थाना हाईवे जनपद मथुरा से-

* 24 नग चूड़ियां सोने की कुल वजन 303 ग्राम कीमती 15,60,000 ₹,

* 3 नग सोने के ब्रेसलेट कुल वजन 70 ग्राम कीमती ₹3,65,000,

* 4 नग सोने के हार कुल वजनी 76 ग्राम कीमती ₹3,80,000,

* 01 नग सोने की मोतियों की माला कुल वजन 44 ग्राम कीमती ₹2,10,000 ,

* 4 नग सोने के मंगलसूत्र कुल वजन 74 ग्राम कीमती ₹250000

* नगदी ₹1,90,000

* कुल मशरूका कीमती 29 लाख 85 हजार का जप्त किया।

आरोपीया श्वेता उर्फ काडू सांसी कि 10 दिन की पुलिस रिमांड ली गई, पूछताछ के बाद आरोपीया के कब्जे से उसकी निशानदेही पर पुनः-

* 04 नग सोने की जेंट्स अंगूठियां वजनी 23 ग्राम कीमती ₹120000,

* 5 नग लेडीज अंगूठी 21 ग्राम कीमती ₹110000,

* 6 जोड़ी सोने के टॉप्स वजनी 22.5 ग्राम कीमती ₹115000,

* सोने के झाले 02 जोड़ वजनी 15 ग्राम कीमती ₹77000,

* सोने के दो टीका बजनी 9 ग्राम कीमती ₹46500,

* सोने के 2 नग बच्चों के ब्रेसलेट वजन 13 ग्राम कीमती ₹67000,

* सोने की एक नग नत चैन लगी हुई वजनी 7.5 ग्राम ₹38000,

* सोने के 06 नग पेंडिल वजनी 11 ग्राम कीमती ₹57000 ,

* कुल मशरूका ₹650000 का विधिवत जप्त किया,।

श्वेता उर्फ काडू सांसी के बताये अनुसार उसके पति राकेश उर्फ राहुल पिता महेश चंद्र सोमवंशी उम्र 27 साल निवासी दादपुर फाटक जनकपुरी कॉलोनी अलवर राजस्थान हाल मुकाम महेंद्र नगर कॉलोनी मंडी चौराहा थाना हाईवे जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया जिसके पास से चोरी गए अन्य मशरूका-

* सोने की 03 नग चूड़ियां वजनी 34 ग्राम कीमती ₹180000,

* सोने की 02 नग लेडिस अंगूठियां वजन 6 ग्राम कीमती ₹30000,

* सोने का एक रानी हार पीले मोती लगा हुआ बजनी 35.5 ग्राम कीमती ₹185000,

* सोने का एक नग हार वजनी 18.5 ग्राम कीमती ₹100000,

* सोने का एक नग मंगलसूत्र मैं काले मोती का वजन 25.5 ग्राम कीमती ₹130000,

* सोने की 05 नग जेंट्स अंगूठी वजन 37 ग्राम कीमती ₹200000,

* सोने की चार लेडीस अंगूठियां वजनी 27.5 ग्राम कीमती ₹150000,

* सोने के 4 जोड़ी झाला, 1 जोड़ी कान के टॉप्स 1 जोड़ी कान की बाली वजनी 48 ग्राम कीमती ₹250000,

* सोने के कुल 07 पेंडल 02 ब्रेसलेट वजनी 70 ग्राम कीमती ₹350000,

* नगदी ₹200000,

* चोरी के पैसे से खरीदे एक प्लॉट की रजिस्ट्री ₹6,50,000 कुल मशरूका कीमती ₹24,50,000 ,

* दोनो आरोपीगणो से कुल मशरुका 61 लाख रुपए का विधिवत जप्त किया गया, दोनो आरोपीगणों को न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया।

इस मामले में अच्छा कार्य करने में थाना प्रभारी वोडा रामनरेश राठौर ,उप निरीक्षक संदीप सिंह मीणा थाना नरसिंहगढ़, उप निरीक्षक बब्बन ठाकुर थाना कुरावर, सउनि. रामू विश्वकर्मा थाना बोडा, प्रआर 404 सीता यादव, प्रआर 653 संजय झा, आर 458 दीपक यादव एसडीओपी कार्यालय नरसिहगढ़, आर 829 पंकज, आर. 799 श्यामलाल थाना बोडा सैनिक 11 राजेंद्र थाना नरसिहगढ़ तथा सायबर सेल से आरक्षक शशांक यादव की प्रशंसनीय भूमिका रही, जिनको उचित पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया जावेगा ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |