शाजापुर
——
शुजालपुर में 16 से 21 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शुजालपुर का दौरा कर सीएम राईज विद्यालय में आयोजन समिति की बैठक ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अधीक्षण यंत्री एमपीईबी श्री सुनील पटेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, आरटीओ श्री राकेश भूरिया, एसडीओपी श्री पीएस बघेल, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे एवं खेल आयोजन के लिए बनाए गए सहायक नोडल अधिकारी प्राचार्य सीएम राईज विद्यालय डॉ. रजनीश त्रिवेदी सहित आयोजन समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पानी एवं रूकने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। खिलाड़ियों को भोजन टेबल-कुर्सी पर बैठाकर कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि खेल गतिविधियों के दौरान फर्स्टएड बॉक्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे। खिलाड़ियो के ठहरने के स्थान पर बिजली की व्यवस्थाओं में व्यवधान नहीं आए, इसका ध्यान रखें। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का परीक्षण नियमित रूप से होता रहे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खेल आयोजन स्थल का भी अवलोकन किया।
CM Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :