शहज़ाद।।मक्सी में दिनांक 14 जनवरी 2024 रविवार को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन शासकीय कन्या हाई स्कूल मक्सी प्रागंण मे किया गया कार्यकम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक अरूण भीमावद उपस्थित रहे। इनके द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 21 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र, पीएम आवास योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों को समय सीमा मे उत्कृष्ट कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने पर गृह प्रवेश की चाबी सौंपी गई। महिला बाल विकास विभाग एवं नगर परिषद मक्सी द्वारा स्वस्थ बालक / बालिका स्पर्धा मे 15 बच्चों को उपहार प्रदान किये गये, उज्जवला योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों को गैस चुल्हा व टंकी प्रदान की गई कार्यक्रम का संचालन डॉ रवि पाण्डे,ओर दीपक राणा द्वारा किया गया। www. malwaabhitak.com नगर परिषद मक्सी अध्यक्ष श्रीमति लाडकुवंर बाई मोहनसिंह पटेल (कालू पटेल), उपाध्यक्ष पूजा लोधी मोडसिंह लोधी, नप सीएमओ अशफाक खान , महेंद्र सिंह खाटु पटेल, मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता माखन सिंह पाटीदार शाजापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, भाजपा नेता दिनेश शर्मा,नगर परिषद इंजीनियर राहुल जैन, नरेंद्र भावसार दिलीप आरोल, राहुल जैन, महेश भावसार शाजापुर के साथ नप के समस्त स्टाफ ओर समस्त पार्षद गण, पत्रकारगण, नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, पुलिस प्रशासन, बैंक, राजस्व के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं नगर वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में विधायक अरुण भीमावद का भाजपा नेता मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने साफा बांधकर विशेष स्वागत किया


