जरभराव वाले क्षेत्रों में कलेक्टर एसपी ओर अधिकारियों का निरीक्षण

शाजापुर-
आबादी वाले क्षेत्र में जलभराव से बचाव के लिए नदी के किनारे रिटेनिंग वॉल बनाएं
——
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया
——
आबादी वाले क्षेत्र में जलभराव से बचाव के लिए नदी के किनारे रिटेनिंग वॉल बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने शुजालपुर के मिर्ची बाजार वाले क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर भी उपस्थित थे।

शुजालपुर में मिर्ची बाजार क्षेत्र जमधड़ नदी के किनारे बसा है। यहां नदी में बाढ़ आने पर पानी आबादी वाले क्षेत्र में घुस जाता है। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री जैन ने रिटेनिंग वॉल के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश नगरपालिका सीएमओ को दिये हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आज शुजालपुर क्षेत्र की निचली बस्तियों जहां अतिवृष्टि के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, का निरीक्षण किया।


कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने इसके अतिरिक्त जमधड़ नदी के किनारे निचले क्षेत्र में बने मटन मार्केट का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नगरपालिका सीएमओ को मटन मार्केट अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये। इस क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले 50 लोगों को जलभराव के कारण स्थानीय अकोदिया नाका स्थित सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया गया है। सामुदायिक भवन में शिफ्ट किये गये लोगों से भी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने चर्चा कर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने यहां शिफ्ट किये गये लोगों के लिए चाय, नाश्ता एवं दोनों समय का भोजन प्रदान करने के निर्देश दिये। साथ ही सामुदायिक भवन में पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने तथा यहां कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी कलेक्टर ने सीएमओ को दिये।
——-
चापड़िया तालाब का निरीक्षण
——
अत्यधिक वर्षा के कारण शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम चापड़िया के तालाब के पूरे भर जाने की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने आज तालाब का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की वेस्टवीयर से पानी की निकासी कम होने से तालाब में जलभराव ज्यादा मात्रा में हो रहा है, इसके कारण दुर्घटना की आशंका है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव को आरईएस के माध्यम से जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शुजालपुर के रास्ते में पड़ने वाली नेवज नदी के पुल से भी नदी की बाढ़ का अवलोकन किया।
——-
बमोरी तालाब का निरीक्षण
——
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आज प्रात: ग्राम बमोरी के तालाब के लिकेज होने की सूचना पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के द्वारा की जा रही मरम्मत कार्य को भी देखा। कलेक्टर को कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन ने अवगत कराया है कि अब तालाब सुरक्षित है।

इसके पूर्व कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शाजापुर नगर के धानमण्डी क्षेत्र के निचले हिस्से का भी निरीक्षण किया। यहां भी चीलर नदी में बाढ़ आने से कुछ क्षेत्र डूब की परिधि में आया था।

कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में जिले में सामान्य स्थिति है। अतिवृष्टि के कारण शुजालपुर एवं शाजापुर के कुछ निचले स्थानों से लोगों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया था।

इस दौरान होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रमसिंह मालवीय, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रमसिंह भदौरिया, शुजालपुर में अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार श्री राकेश खजुरिया, नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले, शाजापुर में अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन श्री टीके परमार भी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |