कपालिया मे बड़े हर्षोल्लास के साथ निकली अक्षत कलश यात्रा


कपालिया @ अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव गांव शहर शहर में जाकर लोगों को पीले चावल वितरित किये जा रहे हैं । इसी कड़ी में अयोध्या से आए अक्षत कलश की ग्राम कपालिया में बड़े हर्षोल्लास के साथ में शोभायात्रा निकाली गई । अक्षत कलश यात्रा गांव के प्रमुख मुख्य मार्गो से निकली । इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व बड़ी संख्या में महिलाएं व दुर्गा वाहिनी मौजूद रहे । अक्षत कलश यात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ कर हनुमान मंदिर होते हुए शिव मंदिर होकर श्री राम मंदिर में संपन्न हुई । अक्षत कलश यात्रा की जगह-जगह आरती कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । साथ हि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी मे जुट जाने का आव्हान किया । पूरे गाव मे जय श्री राम के नारे गूंजते नजर आये । जानकारी अनिल सिंह खमोरा ने दी ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |