Shajapur,, ईलाज के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता कलेक्टर ने चेक दिया

शाजापुर, 02 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज ग्राम बिकलाखेड़ी निवासी परवतलाल पिता भागीरथ को उसके पुत्र सुनील तारिया के ईलाज के लिए रेडक्रास सोसायटी से 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

परवतलाल ने कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी आर्थिक समस्याओं से अवगत कराया कि उसके पुत्र सुनिल तारिया का 28 नवम्बर 2023 को मोटरसाईकिल से जाते समय हरणगांव के पास एक्सीडेंट हो गया था, इस कारण उसके पुत्र को सिर में गंभीर चोंट आने के कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसलिये उसके पुत्र के ईलाज के लिये उसे आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा परवतलाल को उसके पुत्र सुनिल तारिया के ईलाज के लिए रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 25000 रूपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |