शाजापुर 2 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने आज प्रात: पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालकों से चर्चा की। पंप संचालकों को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे पंप पर पेट्रोल एवं डीजल की कमी नहीं होने दें। टेंकर मंगवाने के लिए यदि सुरक्षा की आवश्यकता हो, तो उन्हें सुरक्षा दी जायेगी। संचालकों ने बताया कि स्टॉक की कमी नहीं है। सप्लाई चैन निरंतर बनी हुई है। कालापीपल में आ रही किल्लत के संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि आज रात तक कालापीपल के पेट्रोल पंप पर भी आपूर्ति सुनिश्चित कराली जायेगी। कलेक्टर ने सभी पंप संचालकों से कहा कि आपात स्टॉक भी बनाए रखें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :