शाजापुर 2 जनवरी 2024/ ड्राइवर्स की हड़ताल को देखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कल्याण एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने आज पुलिस बल एवं राजस्व अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर नेशनल हाइवे पर चेकिंग की। शाजापुर जिले की सीमा में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय भी साथ में थे।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर यातायात रोकने का प्रयास कर रहे लोगो को हटाते हुए उन्हें कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सख्त चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों को सजग रहने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान शाजापुर नगर के रिलायंस पेट्रोल पंप पर भी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे। यहां उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिये। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि उनके टेंकर वाहन आने वाले हैं। पेट्रोल एवं डीजल की कमी नहीं है।
कलेक्टर श्री कन्याल ने हड़ताल करने वाले सभी लोगों से कहा कि खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल जैसी अत्यावश्यक सेवाओं को बाधित नहीं करें। कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।


