विभागीय अधिकारी नए वर्ष में उमंग एवं उत्साह के साथ कार्य करें- कलेक्टर श्री कन्याल,, कलेक्ट्रेट में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

शाजापुर
—-
सभी विभागीय अधिकारी नव वर्ष 2024 में नए वर्ष में उमंग एवं उत्साह के साथ कार्य करें। यह बात कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज विभागीय समन्वय एव समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि नव वर्ष 2024 में नई उमंग एवं उत्साह के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये विभागीय अधिकारी अपने विभागीय अमले के साथ फिल्ड का भ्रमण करें एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित भी करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष शाजापुर जिला को शासन की कई जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रदेश में टॉप 5 स्थान पर रहा है। इस वर्ष भी शाजापुर जिले शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान हो इसके लिये सभी अधिकारियों अभी से कार्य करना प्रारंभ करें। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटनाओं एवं आपात स्थिति के समय किन किन संसाधनों की आवश्यकता होती है उसके लिये संबंधित विभाग के अधिकारी तैयारियों रखे। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया को कोविड के टेस्ट प्रारंभ करने व जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्‍य केन्द्रो पर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सीएमएचओ को नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर एक सप्ताह तक अभियान चलाकर ड्रायवरों की आंख एवं सुगर जांच कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिये। जिला शिक्षा अधिकारी को बोर्ड परीक्षाओं की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, पशु पालन विभाग के अधिकारी को गौशालाओं के निरंतर निरीक्षण करने, कृषि विभाग के अधिकारी को नरवाई नहीं जलाने के लिये किसानों को समझाईश देने तथा तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अमले को फिल्ड पर रहकर कार्य करने, पीएचई विभाग को नलजल योजना के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्‍होंने शाजापुर जिले में बिना अनुमति के बोरिंग करने वाले मशीन संचालको व बोरिंग करने के उपरांत खुला बोर छोड़ने वालो पर कार्रवाई करने के निर्देश पीएचई व अनुविभागीय अधिकारी को दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बोरिंग कराना चाहते है उन्हें एसओपी का पालन कराए तथा जिला पंचायत स्थित जलशक्ति केन्द्र पर कंट्रोल रूम प्रारंभ कराये। कलेक्टर ने प्रति रविवार को आयोजित होने वाले सैर सपाटा कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को जाने के लिये कहा तथा जिन संस्थाओं द्वारा अच्छा आयोजन किया जा रहा हो उनका चयन दल द्वारा करने तथा उन्हें 26 जनवरी को पुरस्कृत करने के लिये कहा।

कलेक्टर श्री कन्याल ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा भी की।
——–
कलेक्टर ने जरूरतमंदो को वितरण के लिये 500 कम्बल अधिकारियों को दिये
——–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने शीतऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जरूरतमंदो को वितरण के लिये 500 कम्बल विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिये है। उक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में जरूरमंदो को यह कम्बल वितरित करेंगे। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर, खनिज, शिक्षा व आनंदम विभाग, आईटीआई, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत सीईओ एवं श्रम विभाग को कम्बल वितरित करने के लिये दिये है।
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |