मक्सी नप में श्री वर्मा के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह कार्यक्रम हुआ

मक्सी – नववर्ष पर नगर परिषद मक्सी में परिषद के कर्मचारी श्री राधेश्याम वर्मा का 62 वर्ष पूर्ण होने एवं सेवा निवृत्त होने पर सम्मान किया गया। सेवा से निवृत होना, एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन नौकरी के दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर सेवा निवृत्ति के अंतिम चरण तक पहुंचाना बड़ी तपस्या है। यह बातें नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्फ़ाक खान ने सेवानिवृत्त हुए श्री वर्मा के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान कही। साथ ही कहा कि इनसे अन्य कर्मियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं श्री वर्मा ने कहा कि अधिकारियों व साथी कर्मियों के सहयोग से इस दायित्व को निष्ठा के साथ निभा सका। परिषद के तमाम अधिकारी व कर्मियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मोहन सिंह पटेल (कालु पटेल) ने की। समारोह में वरिष्ठ पार्षद माखन सिंह पाटीदार, कमल सिंह गुर्जर, माखन सिंह भंडारी, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, संजय यादव, राजेंद्र तिवारी, पदमा राठौर, अमृत खिची, सुरेशचंद्र राव, दिलीप राव, चेतन पूरी, मनोज धौलपुरे, अमित गायकवाड़ सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |