नोएडा : फोन पर बात करते समय 16 साल के लड़के को लगा करंट, मौत

नोएडा: सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोर की फोन पर बात करते समय पानी गर्म करने के रॉड से करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था, इसी बीच उसने पानी गर्म करने वाली रॉड को अपने हाथ में ले लिया और बिजली का प्लग ऑन कर दिया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी देव रविवार रात को मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच नहाने के लिए वह पानी गर्म करने गया। किशोर फोन पर बात करने में इतना व्यस्त था कि वह यह भूल गया कि उसने पानी गर्म करने की रॉड को पानी की बाल्टी में नहीं लगाया है। सिंह ने बताया कि किशोर ने रॉड को अपने हाथ में ले लिया और बिजली के प्लग में लगाकर उसे ऑन कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके चलते युवक को करंट लग गया। उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |