वरिष्ठ IPS योगेश देशमुख को उज्जैन संभाग प्रभारी बनाया

भोपाल, (शहजाद खान) आईएएस अफसरों के बाद अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा मध्य प्रदेश शासन की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों की समीक्षा बैठक के प्रभावी अनुसरण एवं पर्यवेक्षण हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों को संभाग प्रभारी बनाया गया है कुल 10 लोगों को अलग-अलग दायित्व सोंपे गए हैं इनमें उज्जैन रेंज के पूर्व आईजी और वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल योगेश देशमुख (आईपीएस)को उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया है । श्री देशमुख के उज्जैन रेंज आईजी कार्यकाल में भी बेहतर कानून व्यवस्था और अपराधों पर जिलों में नियंत्रण देखने को मिला था आज जारी आदेश में 9 अन्य अधिकारियों को भी दायित्व विभिन्न संभागों के सौंप गए हैं । उपरोक्त प्रभारी अधिकारियों के दायित्व के बारे में बताया गया है कि वह संभागीय स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा ली जा रही बैठकों में कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों से संबंधित दिए गए निर्देशों का पालन करवाएंगे जिले में यदि कोई विषय पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखों के समन्वयी से संबंधित है जो इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखों से परस्पर समन्वयी स्थापित कराकर उनका निराकरण कराया जाना एवं उक्त तत्व को पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश के संज्ञान में लाना दो महीने में काम से कम एक बार संभाग के अंतर्गत जिलो का भ्रमण करना एवं प्रतीक माह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस के कार्यों की समीक्षा करना कानून व्यवस्था अन्य त्यौहार एवं आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था की समीक्षा करना अनियमित एवं अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध की समीक्षा सहित सोंपे गए दायित्वों का पालन करना है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |