VIDEO “केच द रेन” कार्यक्रम की भारत सरकार के अधिकारियों ने की समीक्षा,जिला पंचायत सीईओ श्री टेगोर ने मीडिया से चर्चा की
शाजापुर
—-
“केच द रेन” कार्यक्रम की भारत सरकार के जलशक्ति मिशन के नोडल अधिकारी श्री पंकज श्रीवास्तव एवं तकनीकी अधिकारी डॉ. के राधाप्यारी ने समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने जिले में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, आरईएस श्री मुरलीधर अहिरवार, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, जलसंसाधन अनुविभागीय अधिकारी श्री अंकित पाटीदार भी उपस्थित थे।
बैठक में वाटरशेड परियोजना अधिकारी श्री विश्वास तारे ने जिले की गतिविधियों से अवगत कराया। श्री तारे ने बताया कि जिले में केच द रेन अभियान के तहत 94 अमृत सरोवर निर्मित किये गये हैं। पुष्कर समृद्धि अभियान के तहत 322 पुरानी संरचनाओं का जीर्णोंद्धार किया गया। 1378 लीच पीट, 827 रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, 22 गेबियन भी बनवाए गए हैं। जिले में प्रत्येक गांव में 2 से 3 कुओं का साल में दो बार प्री मानसून एवं पोस्ट मानसून जलस्तर का मापन किया जाता है। जनपद पंचायत शाजापुर एवं कालापीपल में सीटीआर के कार्यों के परिणामस्वरूप जल स्तर में 0.47 मीटर की वृद्धि हुई है। जिले में 01 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक जल संवर्धन एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग के 309 कार्य कराएं जायेंगे। इसी तरह 53 जल संरचनाओं एवं तालाबों, 241 संरचनाओं का पुनर्पयोग तथा जलग्रहण क्षेत्र में 172 संरचनाएं बनाई जायेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटर शेड आदि के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जलसंसाधन, कृषि, वन आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा भी किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
अधिकारियों ने ग्राम भण्डेडी एवं सागड़िया में बनाए गए अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा भी की।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh



