चोरी छुपे दुकानों घर से मांस मटन बेचने वालों पर कार्यवाही, जुर्माना लगाया

शाजापुर, 21 दिसम्बर 2023/ गत दिनों कलेक्टर शाजापुर द्वारा शांति समिति की बैठक में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अवैध एव खुले में मांस विक्रय प्रतिबंध के सम्बंध में जारी निर्देश से सभी को अवगत करवाते हुए दल गठित कर कार्यवाही की बात कही थी ओर विक्रेताओं को बुधवार तक का समय दिया गया था।

इस क्रम में आज अनुविभागीय दंडाधिकारी शाजापुर नरेंद्र नाथ पांडे के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोपाल सिंह चौहान ने तहसीलदार शाजापुर मधु नायक, थाना प्रभारी श्री ब्रजेश मिश्रा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी शाजापुर डॉ. मधु सक्सेना के संयुक्त दल के सांथ नगर में विभिन्न स्थानों पर खुले में बिक रहे मांस और मछली विक्रय केंद्रों पर दबिश दी। दबिश में पटेल गार्डन के पास, अयोध्या बस्ती, औद्योगिक क्षेत्र, महूपुरा, कसाई वाड़ा एवं भोई मोहल्ले में कार्यवाही की गई एवं खुले में बिक रही मछलियों के कैरेट जप्त कर संतोष केवट पर 1000 रुपये स्पॉट जुर्माना अधिरोपित किया। उद्योग विभाग के पास अवैध रूप से रखी गुमटी को भी हटवाया।

कार्यवाही के दौरान कस्बा पटवारी श्री ललित कुम्भकार, पुलिस बल, नगरपालिका कर्मी हितेंद्र ठाकुर, दरोगा संजय पारछे ,अनूप, नवीन,संजय गिरजे, जितेंद्र, निर्मल, नारायण, कमल, हरीश, चंदन एवं मनोज सम्मिलित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |